हावड़ा में तनाव: जश्न के दौरान पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात; सीसीटीवी से होगी दंगाइयों की पहचान

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न हावड़ा के डोमजूर थाना इलाके में हिंसक झड़प में बदल गया। खबर के अनुसार, हावड़ा के शलप ब्रिज पर तिरंगा झंडा लगाने को लेकर बांकड़ा और शलप इलाके के निवासियों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इस संघर्ष में दो युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की गई। स्थिति को बिगड़ता देख डोमजूर थाने की पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को अंततः लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *