“सुप्रीम कोर्ट गए हैं, तो ठीक किया!”—मुख्य चुनाव आयुक्त पर भड़कीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, बैठक में हुई तीखी बहस

कोलकाता में राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक विवादों में घिर गई है। बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पक्षपाती और उत्तेजित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। टीएमसी का दावा है कि आयोग ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर तंज कसे।

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और फिरहाद हकीम ने आरोप लगाया कि बंगाल में मतदाता सूची संशोधन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले का हवाला देकर ज्ञानेश कुमार ने उन्हें बोलने से रोका। चंद्रिमा ने मीडिया से कहा, “मुझसे कहा गया कि आप लोग तो सुप्रीम कोर्ट गए हैं। मैंने जवाब दिया कि सुप्रीम कोर्ट जाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमने जनता के हित में अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अगर मामला अदालत में ही है, तो हमें बैठक में क्यों बुलाया गया? अगर बुलाया है, तो हमारी बात सुननी पड़ेगी।” चंद्रिमा ने यह भी दावा किया कि बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें “चिल्लाओ मत” (Don’t Shout) कहकर चुप कराने की कोशिश की। चुनाव से पहले आयोग और सत्ताधारी दल के बीच इस कड़वाहट ने राज्य का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *