पश्चिम बंगाल में ६० लाख घुसपैठिये!’ शुभेंदु ने CAA पर दिया बड़ा संदेश, राजनीति में आया भूचाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। मेखलीगंज में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। शुभेंदु ने न केवल व्यक्तिगत टिप्पणी की, बल्कि राज्य में घुसपैठ और सीएए (CAA) जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी बेबाक राय रखी।
विवादित बयान और व्यक्तिगत हमला शुभेंदु अधिकारी ने रैली में बिना नाम लिए एक बड़ा हमला करते हुए कहा, “किसी की तीन पत्नियां हैं और 18 बच्चे हैं, और अब वे इनका हिसाब नहीं दे पा रहे हैं।” उनके इस बयान ने बंगाल की राजनीति में खलबली मचा दी है। शुभेंदु का इशारा किसकी तरफ था, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है।
राजीव कुमार और प्रशासन पर निशाना शुभेंदु ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने SIR (Special Investigation Report) के संदर्भ में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन का एक हिस्सा भ्रष्टाचार को छुपाने में लगा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब हर चीज का हिसाब देना होगा।
घुसपैठ और CAA पर बड़ा दावा हिंदुओं को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि वे निडर होकर आवेदन करें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि “राज्य में करीब 60 लाख मुस्लिम घुसपैठिये हैं, जो बंगाल की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।” शुभेंदु ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों के भरोसे अपनी सत्ता बचाना चाहती है।