कोलकाता में टैक्स चोरों पर एक्शन! श्रीराम आर्केड की १५ दुकानों पर कॉर्पोरेशन ने जड़ा ताला

वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले कोलकाता नगर निगम (KMC) ने संपत्ति कर (Property Tax) नहीं भरने वालों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को कोलकाता के मशहूर शॉपिंग डेस्टिनेशन ‘श्रीराम आर्केड’ में नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ अचानक छापा मारा और १५ से ज्यादा दुकानों को सील कर दिया। कॉर्पोरेशन का साफ कहना है कि बकाया पैसा चुकाओ वरना अपनी दुकान खोने के लिए तैयार रहो।

दुकान सील होते ही जमा हुए ५० लाख सूत्रों के मुताबिक, श्रीराम आर्केड से नगर निगम को करीब ५.५ करोड़ रुपये का टैक्स मिलना बाकी है। बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी जब दुकानदारों ने ध्यान नहीं दिया, तो निगम को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा। इस कार्रवाई का असर यह हुआ कि महज २४ घंटों के भीतर ३० से ५० लाख रुपये का बकाया टैक्स जमा हो गया। जो दुकानदार अब तक आनाकानी कर रहे थे, वे दुकान सील होते ही पैसे भरने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

अगला नंबर बड़ाबाजार और गरियाहाट का निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक मॉल तक सीमित नहीं रहेगा। न्यू मार्केट, बड़ाबाजार और गरियाहाट जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में भी ऐसी ही औचक छापेमारी की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि कई व्यापारी भारी मुनाफा कमाने के बावजूद जानबूझकर संपत्ति कर नहीं भर रहे हैं। खासकर मध्य और उत्तरी कोलकाता में यह प्रवृत्ति ज्यादा देखी गई है।

नीलामी की चेतावनी टैक्स चुकाने के लिए दुकानदारों के पास ३१ मार्च तक का समय है। यदि इस समय सीमा के भीतर बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो निगम दुकानों को जब्त कर उनकी नीलामी करेगा और अपने राजस्व की वसूली करेगा। इस सख्त रुख ने कोलकाता के व्यापारियों के बीच खलबली मचा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *