‘सबको वोट देने का अधिकार मिले’, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगा ममता ने बीजेपी को ललकारा

कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरने के चौथे दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद आक्रामक तेवर में नजर आईं। उन्होंने चुनाव आयोग (EC) और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बंगाल के अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। ममता ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वे बंगाल की सत्ता के लिए ‘हेंगला’ (लालची) हो गए हैं।

चुनाव आयोग को खरी-खरी ममता ने आयोग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “जो अफसरों को डरा रहे हैं, वे मूर्खों की दुनिया में रह रहे हैं। क्या आप सुपर गॉड या स्पाइडरमैन बन गए हैं? मई में चुनाव खत्म होने के बाद आप खुद कहां रहेंगे, इसका ठिकाना नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग लोकतंत्र को खत्म कर रहा है और मतदाताओं में डर पैदा कर रहा है।

बीजेपी को खुली चुनौती वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने की आशंकाओं पर ममता ने बीजेपी को चुनौती दी, “हमारी सिर्फ एक मांग है—हर किसी को वोट देने का हक मिले। डर दिखाकर या नाम काटकर आप बंगाल नहीं जीत सकते। एक दिन दिल्ली से बीजेपी की सत्ता जाएगी, तब आपको जनता के बीच जवाब देना होगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *