जामुड़िया में प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ ‘बाहरी’ के पोस्टर! बीजेपी के सिंबल का हुआ इस्तेमाल
March 9, 2026

जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है। बीजेपी नेत्री प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ इलाके में ‘बाहरी’ होने के पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि इन पोस्टरों में बीजेपी के ‘कमल’ प्रतीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। प्रियंका ने इसे टीएमसी की साजिश बताते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता से डरकर सत्ताधारी दल इस तरह के हथकंडे अपना रहा है। वहीं, टीएमसी विधायक हरेराम सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बीजेपी की आपसी लड़ाई करार दिया है।