‘बंगाल में निष्पक्ष चुनाव का माहौल नहीं!’ प्रशासनिक तैयारियों पर चुनाव आयोग ने जताई भारी नाराजगी
March 9, 2026

राष्ट्रीय चुनाव आयोग के फुल बेंच ने पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ कहा कि राज्य में फिलहाल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी माहौल की कमी है। उन्होंने कूचबिहार, मालदा और हावड़ा सहित ७ जिलों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आयोग की गाइडलाइंस का पालन करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।