केरल के बेटे का शाही स्वागत! वर्ल्ड कप जिताने के बाद एयरपोर्ट पर उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप २०२६ का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सोमवार को अपने गृह नगर तिरुवनंतपुरम पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए समर्थकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। अपने चहेते खिलाड़ी को देखने के लिए प्रशंसकों ने घंटों इंतजार किया और फूलों की बारिश के साथ उनका ‘शाही स्वागत’ किया।

संजू की आंखों में आए आंसू एयरपोर्ट पर केरल के मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने उन्हें रिसीव किया। इस दिल जीत लेने वाले सम्मान को देखकर संजू भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “यह सब एक सपने जैसा लग रहा है। मैंने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने और उसमें योगदान देने का जो सपना देखा था, वह आज सच हो गया। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं।”

संघर्ष से सफलता तक का सफर एक समय था जब संजू को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन इस वर्ल्ड कप ने सब बदल दिया। अभिषेक शर्मा की अनुपलब्धता के कारण मिले मौके को संजू ने दोनों हाथों से लपका। वेस्टइंडीज के खिलाफ ९७ और इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के खिलाफ ८९ रनों की मैच जिताऊ पारियों ने भारत का रास्ता साफ किया। पूरे टूर्नामेंट में तीन हाफ सेंचुरी जड़ने वाले संजू को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलताएं ही इंसान को मजबूत बनाती हैं और आज वे अपनी उन्हीं मुश्किलों के लिए शुक्रगुजार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *