संपत्ति के मामले में बीजेपी का दबदबा! ६ राष्ट्रीय दलों की कुल आय का ८५% हिस्सा अकेले भाजपा के पास

चुनाव आयोग द्वारा जारी २०२४-२५ की वित्तीय रिपोर्ट ने देश के राजनीतिक दलों की आर्थिक ताकत का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी न केवल सत्ता में बल्कि संपत्ति के मामले में भी नंबर वन है। ६ प्रमुख राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति का ८५% से अधिक हिस्सा अकेले बीजेपी के पास है।

प्रमुख आंकड़े:

  • बीजेपी: वित्त वर्ष २०२४-२५ में बीजेपी की आय ६,७६९.१४ करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से ५५% अधिक है।
  • कांग्रेस: कांग्रेस की आय २५% घटकर ९१८.२८ करोड़ रुपये रह गई है।
  • आप (AAP): दिल्ली में सत्ता खोने के बावजूद आम आदमी पार्टी की आय ७३% बढ़कर ३९.२८ करोड़ रुपये हो गई है।

खर्च का गणित: आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी और आप को छोड़कर बाकी सभी दलों का खर्च उनकी कमाई से ज्यादा रहा है। कांग्रेस ने अपनी आय से १९३ करोड़ रुपये अधिक खर्च किए, वहीं मायावती की बसपा (BSP) का खर्च उसकी आय से ४७% अधिक रहा। बीजेपी ने अपनी कुल कमाई का केवल ५५% हिस्सा ही खर्च किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *