स्कूली शिक्षा में तकनीक का तड़का! अब वीडियो के जरिए पढ़ाई करेंगे बंगाल के छात्र

पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा का स्वरूप बदलने जा रहा है। छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और जटिल विषयों को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार अब तकनीक का सहारा ले रही है। अब से छात्र वीडियो और ऑडियो के माध्यम से अपने कठिन पाठ सीख सकेंगे। इसके लिए राज्य के स्कूलों में ‘दीक्षा ऐप’ (Diksha App) का उपयोग शुरू होने जा रहा है, जो ‘डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग’ का एक प्रमुख हिस्सा है।

शिक्षकों को भी मिलेगी ट्रेनिंग यह पहल न केवल छात्रों के लिए है, बल्कि शिक्षकों के लिए भी बहुत मददगार साबित होगी। इसके जरिए शिक्षक यह सीख सकेंगे कि आधुनिक तरीकों से कठिन विषयों को कैसे पढ़ाया जाए। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एससीईआरटी (SCERT) ने इसके लिए पहले ही १६६ से अधिक वीडियो तैयार कर लिए हैं। साथ ही, इस प्लेटफॉर्म पर सभी पाठ्यपुस्तकें पीडीएफ फॉर्मेट में भी उपलब्ध होंगी।

ऐप के उपयोग में सरलता की मांग दीक्षा ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जहाँ छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपना अकाउंट बना सकते हैं। हालांकि, कई अभिभावकों ने इसे इस्तेमाल करने में तकनीकी जटिलताओं की शिकायत की है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एनसीईआरटी (NCERT) से अनुरोध किया है कि ऐप की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए ताकि आम लोग भी आसानी से इसका उपयोग कर सकें। सरकार जल्द ही इस ऐप को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी शुरू करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *