कोलकाता में गैस संकट! इंडक्शन कुकर की बिक्री ३ गुना बढ़ी, रसोई में मची खलबली

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की आग अब आम आदमी की रसोई तक पहुँच गई है। रसोई गैस के दाम में ६५ रुपये की बढ़ोतरी और बुकिंग के नए नियमों ने जनता की चिंता बढ़ा दी है। अब २५ दिनों से पहले गैस बुक नहीं की जा सकती और बुकिंग के बाद भी डिलीवरी में १५-२० दिन का समय लग रहा है। इस अनिश्चितता के बीच कोलकाता में इंडक्शन कुकर और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग आइटम्स की मांग में जबरदस्त उछाल आया है।

इंडक्शन कुकर की बिक्री में भारी उछाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में इंडक्शन कुकर की बिक्री पिछले शनिवार से तीन गुना बढ़ गई है। ‘खोसला इलेक्ट्रॉनिक्स’ के मुताबिक, उनके ८६ आउटलेट्स पर रोजाना की बिक्री ४०-४५ से बढ़कर १३० तक पहुँच गई है। लोग गैस सिलेंडर न मिलने के डर से वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटे हैं।

सिर्फ इंडक्शन ही नहीं, माइक्रोवेव की भी मांग रायपुर इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रेट ईस्टर्न रिटेल जैसे बड़े शोरूम्स का कहना है कि लोग अब इंडक्शन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक केतली और माइक्रोवेव ओवन भी बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने हालांकि रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है, लेकिन गैस की किल्लत और देरी से डिलीवरी के कारण लोग बिजली से चलने वाले उपकरणों को ही सुरक्षित मान रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *