बेडरूम में दूसरी महिला संग रंगे हाथों पकड़े गए मंत्री! पत्नी ने बनाया वीडियो, केरल सरकार में मचा हड़कंप!

केरल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े केरल में पिनाराई विजयन सरकार के परिवहन मंत्री के.बी. गणेश कुमार एक बड़े सेक्स स्कैंडल और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों में घिर गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि खुद मंत्री की पत्नी विधु मेनन ने लगाए हैं। विधु का दावा है कि उन्होंने अपने पति को घर के बेडरूम में ही दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा है।

मंत्री की पत्नी के अनुसार, उनका विवाह 2014 में हुआ था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। 2023 में मंत्री पद मिलने के बाद गणेश कुमार का व्यवहार और बदल गया। हालिया घटना का जिक्र करते हुए विधु ने बताया कि जब उन्होंने बेडरूम में पति को आपत्तिजनक हालत में देखा और सबूत के तौर पर फोटो खींचनी चाही, तो मंत्री के सहायकों ने उनसे मोबाइल छीनने की कोशिश की और उनके साथ बदसलूकी की।

इस घटना की जानकारी विधु ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन को भी दी है, जिसके बाद यह मामला सार्वजनिक हो गया। पत्नी का यह भी आरोप है कि पकड़े जाने के बाद से गणेश कुमार उन्हें मानसिक रूप से बीमार साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, मंत्री ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्यार करना कोई अपराध नहीं है। यह मेरा निजी मामला है और इसमें किसी को दखल देने का हक नहीं है।”

गणेश कुमार का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले 2013 में भी उन पर उनकी पहली पत्नी डॉ. यामिनी थंकची ने घरेलू हिंसा और परकीया संबंधों के आरोप लगाए थे, जिसके कारण उन्हें तत्कालीन ओमान चांडी सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। अब एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराता दिख रहा है। विपक्ष (UDF) ने इस मुद्दे को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो चुनाव से ठीक पहले अपनी छवि बचाने के लिए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जल्द ही गणेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर सकते हैं। पठानपुरम से लगातार पांच बार विधायक रहे और करीब 100 फिल्मों में काम कर चुके गणेश कुमार के लिए यह विवाद उनके राजनीतिक करियर का अंत भी साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *