१० साल तक नहीं सूखेगा आपका पौधा! इनडोर प्लांट्स को हरा-भरा रखने के ८ अचूक नुस्खे

आज के दौर में घर को सजाने और ताजी हवा के लिए इनडोर प्लांट्स सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। लेकिन अक्सर सही जानकारी न होने के कारण महंगे पौधे भी कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर के पौधे सालों-साल लहलहाते रहें, तो पेश हैं डेलीहंट के पाठकों के लिए कुछ खास एक्सपर्ट टिप्स।

इनडोर प्लांट्स के फायदे: घर के अंदर पौधे न केवल सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि ये प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर का काम भी करते हैं। स्नेक प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे हवा से विषाक्त पदार्थों को हटाकर ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे तनाव कम होता है और नींद बेहतर आती है।

कैसे करें सही देखभाल? १. रोशनी का सही चुनाव: इनडोर प्लांट्स को सीधी धूप के बजाय छनकर आने वाली रोशनी पसंद होती है। कैस्ट आयरन और ज़ेड-ज़ेड जैसे पौधों को हल्की रोशनी में रखें। एकदम अंधेरे कमरे में पौधा रखने से वह पीला पड़ने लगता है।

२. पानी देने में सावधानी: ज्यादातर पौधे ज्यादा पानी देने (Over-watering) से मरते हैं। हमेशा उंगली से मिट्टी चेक करें, यदि ऊपरी १ इंच मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें।

३. मिट्टी की गुणवत्ता: इनडोर प्लांट्स के लिए ६०% बगीचे की मिट्टी, २०% खाद और १०-१०% रेत व कोकोपीट का मिश्रण सबसे अच्छा रहता है। इससे पौधों की जड़ों को फैलने की जगह मिलती है।

४. तापमान का संतुलन: एसी वाले कमरों में पौधों को सीधे हवा के सामने न रखें। अचानक तापमान बदलने से पौधे की पत्तियां झड़ने लगती हैं।

५. खाद और पोषण: पौधों के विकास के लिए समय-समय पर लिक्विड फर्टिलाइजर का प्रयोग करें। सीवीड फर्टिलाइजर इनडोर प्लांट्स के लिए अमृत समान माना जाता है।

६. सफाई और छंटाई: हर हफ्ते पौधों की पत्तियों को गीले कपड़े से साफ करें ताकि वे ठीक से सांस ले सकें। यदि कोई पत्ती खराब हो जाए, तो उसे तुरंत हटा दें।

७. रिपोर्टिंग के नियम: नर्सरी से लाते ही पौधा न बदलें। उसे नए वातावरण में ढलने के लिए ३-৪ दिन का समय दें और शाम के वक्त ही नए गमले में लगाएं।

८. कीटों से बचाव: अगर पौधों में कीड़े लग जाएं, तो नीम के तेल का छिड़काव करें। सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली कैंची को हमेशा सैनिटाइज करें ताकि संक्रमण न फैले। इन आसान स्टेप्स को अपनाकर आप अपने घर को एक छोटा सा जंगल बना सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *