गेदे रेल खंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 मार्च से पटरी पर दौड़ेंगी कई नई और विस्तारित ट्रेनें

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही सियालदह डिवीजन के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। रानाघाट के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के प्रयासों से शियालदह-रानाघाट-गेदे और गेदे-रानाघाट-नैहाटी-माझेरहाट रेल खंडों पर अतिरिक्त और विस्तारित ईएमयू (EMU) स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह नई सेवाएं १६ मार्च २०२६ (सोमवार) से प्रयोगात्मक रूप से शुरू होंगी।

प्रमुख बदलाव और नई समय सारिणी:

  • सियालदह-गेदे स्पेशल (31931 Up): पहले जो ट्रेन बैरकपुर तक जाती थी, वह अब गेदे तक जाएगी। यह सुबह 09:28 बजे सियालदह से खुलेगी।
  • गेदे-सियालदह स्पेशल (31930 Down): यह सुबह 08:26 बजे गेदे से रवाना होगी और 10:57 बजे सियालदह पहुंचेगी।
  • गेदे-माझेरहाट स्पेशल (30144 Down): गेदे-रानाघाट और नैहाटी-माझेरहाट लोकल को जोड़कर नई ट्रेन बनाई गई है। यह शाम 04:15 बजे गेदे से खुलेगी।
  • समय परिवर्तन: सियालदह-कल्याणी सीमा लोकल अब शाम 04:50 के बजाय 04:30 बजे रवाना होगी।

सांसद जगन्नाथ सरकार रानाघाट स्टेशन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस पहल से सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *