गैस संकट के बीच ‘हत्यार’ बना सिलेंडर! खाना बनाने को लेकर विवाद, रूममेट के सिर पर दे मारा एलपीजी सिलेंडर

एक तरफ जहाँ पूरा देश एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत और आपूर्ति में देरी से जूझ रहा है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। “खाना कौन बनाएगा?” इस छोटे से सवाल पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर भारी गैस सिलेंडर से हमला कर उसकी जान ले ली।
यह सनसनीखेज मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, ३२ वर्षीय बालाजी मारुति खंडारे की हत्या उसके ही रूममेट प्रदीप विट्ठल गुंडारे (२৯) ने की है। दोनों लातूर जिले के रहने वाले थे और पुणे में साथ रहकर नौकरी तलाश रहे थे। मंगलवार रात खाना बनाने को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया और गुस्से में प्रदीप ने गैस सिलेंडर उठाकर बालाजी के सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही बालाजी की मौत हो गई।
एमआईडीसी भोसरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि इतनी छोटी सी बात पर कोई इतनी क्रूरता कैसे दिखा सकता है। गौरतलब है कि देश में चल रहे गैस संकट के बीच सिलेंडर का इस्तेमाल ‘मर्डर वेपन’ के तौर पर होना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, ठाणे में भी एक उबर ड्राइवर की हत्या के मामले में एक इंजीनियरिंग छात्र को पकड़ा गया है, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर डर का माहौल है।