ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ‘मौत’ की खबर क्या है सच? तेहरान ने तोड़ी चुप्पी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई की सुरक्षा को लेकर चल रही अटकलों पर ईरान ने विराम लगा दिया है। इजरायली मीडिया और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अमेरिकी-इजरायली हमले में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं या मारे गए हैं। बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बेटे यूसुफ पेजेशकियान ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

यूसुफ पेजेशकियान ने टेलीग्राम पर एक संदेश जारी करते हुए कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से मोजतबा खामेनेई के करीबी लोगों से बात की है। वे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।” सूत्रों का कहना है कि मोजतबा वर्तमान में तेहरान से दूर एक गुप्त बंकर में हैं, जिसकी जानकारी देश के केवल कुछ शीर्ष नेताओं को ही है। इजरायल ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ईरान का नया सर्वोच्च नेता जो भी बनेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तीखा हमला बोला है। अराघची का आरोप है कि ट्रम्प ने कूटनीति को धोखा दिया और बातचीत के दौरान ही ईरान पर बमबारी की। इस बीच, तेहरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो रही हैं, जो तीन दिनों तक चलेंगी। मोजতबा खामेनेई को अपने पिता से भी अधिक सख्त माना जाता है और अमेरिका ने उन पर पहले से ही कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *