फारस की खाड़ी में मिसाइल हमला, २ भारतीय नाविकों की मौत! फंसे हुए हैं भारत के २৮ जहाज

पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध का शिकार अब भारतीय नाविक बन रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की है कि फारस की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य नाविक लापता है।
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को जानकारी दी कि फारस की खाड़ी और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत के २८ जहाज फंसे हुए हैं। इन जहाजों पर कुल ७७८ लोग सवार हैं। इनमें से २४ जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में और ४ पूर्वी हिस्से में रुके हुए हैं। भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारी इन नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए लगातार संपर्क में हैं।
डीजी शिपिंग ने सभी भारतीय जहाजों को ‘रियल-टाइम’ विवरण साझा करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। सरकार का कहना है कि वे स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं ताकि निर्यातकों को कम से कम नुकसान हो और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके।