ईरान-अमेरिका युद्ध में फिर १ भारतीय की मौत! ‘सेफसी विष्णु’ टैंकर पर आत्मघाती हमला!

पश्चिम एशिया में जारी ईरान और अमेरिका-इजरायल के भीषण युद्ध ने एक और भारतीय की जान ले ली है। युद्ध के १३वें दिन इराक के पास अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ (Safesea Vishnu) पर ईरान द्वारा किए गए एक आत्मघाती जहाज हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु हो गई। इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक कुल ३ भारतीयों की मौत हो चुकी है, जबकि २० से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

युद्ध की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब ओमान के सालाह बंदरगाह पर भी ईरानी ड्रोन हमले हुए हैं, जिससे कई ईंधन टैंकरों में विस्फोट हो गया। ओमान के सुल्तान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए ईरानी राष्ट्रपति से बात की है। गौरतलब है कि ओमान अब तक शांति के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था, लेकिन इस हमले के बाद स्थितियां और बिगड़ गई हैं।

जमीनी हालात और भी गंभीर हैं। इजरायल ने बेरूत के समुद्र तट पर विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी की है, जिसके जवाब में ईरान ने अल-कुद्स पर मिसाइलें दागी हैं। हिजबुल्लाह भी इजरायल पर लगातार रॉकेट बरसा रहा है। वहीं ईरान ने अपने केरमान प्रांत में दुश्मन के एक ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। समुद्र से लेकर आसमान तक बारूद की गंध फैली है और इस वैश्विक तनाव के बीच भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा अब एक बड़ी चिंता बन गई है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *