गौराव कपूर की दुल्हनिया बनीं कृतिका कामरा! बांद्रा वाले घर की बालकनी में सादगी से रचाई शादी!

लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर और मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस कपल ने ११ मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी में एक बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे, लेकिन चर्चा है कि जल्द ही एक भव्य पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

अपनी शादी के लिए कृतिका ने परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल चुना। उन्होंने लाल रंग की एक बेहद खूबसूरत चंदेरी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने खुले आंचल के साथ कैरी किया। लाल स्लीवलेस ब्लाउज और कॉन्ट्रास्ट के लिए हरे हीरे और मीनाकारी के आभूषणों ने उनके ब्राइडल लुक को कंपलीट किया। ३७ वर्षीय कृतिका की सादगी और खुले बालों वाले लुक ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, गौरव कपूर क्रीम कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

यह शादी उन कपल्स के लिए एक प्रेरणा है जो कम शोर-शराबे और अधिक आत्मीयता के साथ अपनी नई शुरुआत करना चाहते हैं। कृतिका का यह ‘मिनिमल मेकअप’ लुक सोशल मीडिया पर फैशन इंस्पिरेशन बन गया है। चंदेरी साड़ी और कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी का यह कॉम्बो शादियों के इस सीजन के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *