जम्मू में शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग! बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक हमलावर ने अब्दुल्ला के बेहद करीब पहुंचकर उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित बच गए। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया।

उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल इस घटना के बाद उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरे पिता की जान बाल-बाल बची है। सवाल यह है कि एक हथियारबंद व्यक्ति जेड प्लस (Z+) एनएसजी सुरक्षा घेरे को पार कर पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया? अभी बहुत कुछ स्पष्ट होना बाकी है।”

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की पहचान जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में आयोजित इस समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौबे भी मौजूद थे। पुलिस ने हमलावर की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में की है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी नशे की हालत में बताया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि फारूक अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *