“पिच नहीं, दम पर जीता है भारत!” पाकिस्तान के आरोपों पर गौतम गंभीर का करारा पलटवार

टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही पाकिस्तानी दिग्गजों ने पिच को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि भारत की जीत किसी पिच की मोहताज नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है। गंभीर ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ विवाद पैदा कर टीआरपी बटोरना चाहते हैं।

ICC तय करता है पिच गंभीर ने दो टूक शब्दों में कहा कि वर्ल्ड कप जैसे आईसीसी इवेंट्स में पिच पर बीसीसीआई का कोई नियंत्रण नहीं होता। सारा कंट्रोल आईसीसी के पास होता है। उन्होंने सवाल किया, “जब हम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में 200 रन बनाते हैं, तब कोई क्यों नहीं बोलता? भारत में रन बनते ही पिच को दोष देना गलत है।”

बल्लेबाजों का है दौर गौतम गंभीर के अनुसार, टी-20 क्रिकेट फैंस के मनोरंजन के लिए है। लोग मैदान पर 120 रन नहीं, बल्कि बड़े स्कोर देखने आते हैं। उन्होंने कोलंबो का उदाहरण देते हुए कहा कि जहाँ दूसरी टीमें 140 रन के लिए संघर्ष कर रही थीं, वहां भारत ने 175 रन बनाए। यह बल्लेबाजों की काबिलियत है, पिच का जादू नहीं।

सूर्या की कप्तानी का जादू कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि सूर्या की कप्तानी ने उनका काम आसान कर दिया है। सूर्या के नेतृत्व में भारत ने 52 मैचों में से 42 में जीत दर्ज की है, जो उनके शानदार नेतृत्व को दर्शाता है।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *