ईरान की ‘दादागिरी’ के खिलाफ भारत का बड़ा कदम! संयुक्त राष्ट्र में निंदा प्रस्ताव पारित, 135 देशों का मिला साथ

हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरानी हमलों और जॉर्डन सहित खाड़ी देशों पर तेहरान की आक्रामकता के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को पेश किए गए एक निंदा प्रस्ताव को भारत ने अपना पूरा समर्थन दिया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 देशों ने वोट किया, जबकि रूस और चीन मतदान से दूर रहे। बांग्लादेश और पाकिस्तान ने भी भारत के साथ खड़े होकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

हमलों की झड़ी: गुजरात आ रहे जहाज को बनाया निशाना इस कूटनीतिक हलचल के बीच, 11 मार्च को ईरान ने हॉर्मुज में थाईलैंड के एक कार्गो जहाज पर हमला किया, जो गुजरात (भारत) की ओर आ रहा था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उसी रात ईरान ने इराक और ओमान के पास अमेरिकी टैंकरों सहित कुल पांच जहाजों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक ईरान कुल 20 जहाजों पर हमला कर चुका है।

ईरान की खुली चेतावनी ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि वे हॉर्मुज के रास्ते अमेरिका या उसके सहयोगियों का एक भी जहाज गुजरने नहीं देंगे। ईरान ने यहाँ तक कहा है कि वह दुनिया की तेल सप्लाई लाइन को पूरी तरह ठप कर सकता है। हालांकि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जहाजों को निडर होकर आगे बढ़ने को कहा है, लेकिन जमीनी हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *