वर्ल्ड कप न जीत पाने का मलाल! इंग्लैंड के दिग्गज काइल वॉकर ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

इंग्लैंड के अनुभवी डिफेंडर काइल वॉकर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। मैनचेस्टर सिटी छोड़कर इस सीजन बर्नली का हाथ थामने वाले 36 वर्षीय वॉकर ने महसूस किया कि आगामी वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है, जिसके बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

शानदार रहा 14 साल का सफर: इंग्लैंड की व्हाइट जर्सी में वॉकर ने 14 साल के करियर में 96 मैच खेले। वह देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। 2018 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 यूरो कप के फाइनल में उनकी भूमिका अहम रही थी। वॉकर ने कहा, “मैं बहुत भारी मन से यह फैसला ले रहा हूं, लेकिन इंग्लैंड के लिए मैंने जो कुछ भी हासिल किया, उस पर मुझे गर्व है।”

सम्मान में विदाई मैच: इंग्लैंड फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी (FA) ने वॉकर के योगदान को देखते हुए वर्ल्ड कप के बाद एक विशेष विदाई मैच आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोच थॉमस ट्यूशेल ने भी वॉकर को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। वॉकर के जाने से इंग्लैंड के डिफेंस में एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरना ट्यूशेल के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *