मिसाइल और ड्रोन के खतरे के बीच भारत पहुंचा तेल का जहाज! हॉर्मुज जलडमरूमध्य से आई बड़ी खुशखबरी

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है। सऊदी अरब से 1.35 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर ‘शेनलोंग सुएज़मैक्स’ (Shenlong Suezmax) नामक जहाज सफलतापूर्वक मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है। ईरान-अमेरिका संघर्ष शुरू होने के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पार करने वाला यह पहला भारतीय तेल टैंकर है।
साहस और रणनीति की जीत: 8 मार्च को जब यह जहाज हॉर्मुज के खतरनाक इलाके में था, तब हमले से बचने के लिए इसके कैप्टन ने ‘ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम’ (AIS) को बंद कर दिया था। 9 मार्च को जब सिस्टम फिर चालू हुआ, तब तक जहाज सुरक्षित क्षेत्र में पहुंच चुका था। इस जहाज के कैप्टन एक भारतीय हैं और क्रू में पाकिस्तान और फिलीपींस के नागरिक भी शामिल हैं।
भारत के लिए बड़ी राहत: दुनिया का 20% एलएनजी और 80% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है, जिसे ईरान ने फिलहाल ब्लॉक कर रखा है। चीन के अलावा किसी भी देश के जहाज को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं है। ऐसे में भारतीय तेल टैंकर का सुरक्षित पहुंचना मोदी सरकार की सफल कूटनीति का प्रमाण है।