दिल्ली में 7 घंटे की मैराथन बैठक! 100 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल, मोदी लगाएंगे मुहर!
March 12, 2026

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर बुधवार को करीब 7 घंटे तक चली कोर कमेटी की बैठक में 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में ‘जिताऊ’ चेहरों पर दांव लगाने की रणनीति बनी है।
आज पीएम मोदी करेंगे फाइनल फैसला: आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होनी है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बंगाल की पहली सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीजेपी इस बार किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है और चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना चाहती है।