Tata Nexon की छुट्टी करने आ रही है Renault Bridger! 400 लीटर का बूट स्पेस और गजब के फीचर्स

भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए फ्रांसीसी कंपनी रेनो (Renault) एक मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी में है। रेनो अपनी नई सब-4 मीटर एसयूवी ‘रेनो ब्रिजर’ (Renault Bridger) को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। यह कार सीधे तौर पर टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा 3XO, मारुति सुजुकी ब्रेजा और हुंडई वेन्यू जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर देगी। डस्टर के नीचे के सेगमेंट में आने वाली यह कार अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक और स्पेशियस कार होने का दावा कर रही है।
रेनो ब्रिजर की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटीरियर स्पेस और डिजाइन है। कंपनी का दावा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 400 लीटर से भी ज्यादा का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। साथ ही, इसके पिछले हिस्से में मिलने वाला ‘नी रूम’ (Knee room) इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा, जिससे लंबी यात्रा के दौरान बुजुर्गों को काफी आराम मिलेगा। कार में 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और 200 मिमी का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो इसे खराब रास्तों का राजा बनाता है।
इंजन और पावर की बात करें तो रेनो ब्रिजर पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक, इन तीनों विकल्पों के साथ बाजार में आ सकती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वेरिएंट थोड़ा बाद में लॉन्च होगा। जानकारी के अनुसार, यह कार 2027 के अंत तक भारत में दस्तक देगी। रेनो ने इसे अपने खास मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। बॉक्सनुमा मस्कुलर डिजाइन वाली यह कार न केवल लुक में दमदार होगी, बल्कि इसमें कई ऐसे आधुनिक फीचर्स भी होंगे जो फिलहाल इस सेगमेंट की किसी भी कार में उपलब्ध नहीं हैं। महिंद्रा की अपकमिंग ‘विज़न एस’ के साथ भी इसका कड़ा मुकाबला होने वाला है।