महाकुंभ की ‘मार्क जुकरबर्ग की खोज’ मोनेलिसा ने की शादी! फरमान खान के लिए छोड़ा घर!

महाकुंभ की वह रहस्यमयी और खूबसूरत आंखों वाली लड़की याद है? जिसे इंटरनेट ने ‘महाकुंभ गर्ल’ का नाम दिया था। इंदौर की रहने वाली मोनेलिसा भोंसले ने अब महाराष्ट्र के फरमान खान से शादी कर ली है। लेकिन यह शादी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही। केरल के अरुमानूर श्री नैनार देव मंदिर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
मोनेलिसा और फरमान की मुलाकात करीब सात महीने पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन धर्म की दीवारें बीच में आ गईं। मोनेलिसा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और वे उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। अपने प्यार को बचाने के लिए मोनेलिसा, फरमान के साथ केरल भाग गईं। चूंकि मोनेलिसा बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उनके परिवार को साफ कर दिया कि वे अपना जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।
शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए मोनेलिसा ने बताया कि वे अपनी शादी से बेहद खुश हैं और केरल के लोगों ने उन्हें काफी समर्थन दिया है। महाकुंभ के मेले से शुरू हुआ मोनेलिसा का सफर अब केरल की वादियों में एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा है। इंटरनेट सेंसेशन रही मोनेलिसा फिलहाल अपने पति के साथ केरल में ही रहने का मन बना चुकी हैं।