ईरान के नए सुप्रीम लीडर की पहली हुंकार! मोजतबा खामेनेई ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का दिया आदेश!

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पदभार संभालते ही अपने पहले संबोधन में दुनिया को हिला देने वाला बयान दिया है। पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच मोजतबा ने साफ कर दिया है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को बंद रखा जाएगा। उनके इस कड़े रुख ने न केवल इजरायल और अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

मोजतबा खामेनेई ने सीधे तौर पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा, “हम क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करना जारी रखेंगे।” इस युद्ध के 13वें दिन इजरायल के यरूशलेम और यूएई के दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। लेबनान के बेरूत में इजरायली हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सऊदी अरब और बहरीन में भी ड्रोन हमलों की खबरें हैं। बहरीन के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक तेल डिपो पर हुए हमले ने खाड़ी देशों में दहशत फैला दी है।

इस बीच, भारत सरकार अपने 9,000 नागरिकों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीयों को अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते निकालने की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों के नेताओं से बातचीत कर शांति की अपील की है, क्योंकि हॉर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने का सीधा असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा। तेल की कीमतें पहले ही $100 प्रति बैरल को पार कर चुकी हैं, जो वैश्विक महंगाई का नया कारण बन सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *