दक्षिणेश्वर मंदिर के मॉडल पर बना मंच, पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली में दिखेगी बंगाल की संस्कृति!

शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी जनसभा होने जा रही है। बीजेपी ने इस सभा के लिए खास ‘बंगाली टच’ दिया है। सभा का मुख्य मंच ऐतिहासिक दक्षिणेश्वर मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। मंच की सजावट में बंगाल की पारंपरिक टेराकोटा कला और पटचित्र का उपयोग किया गया है, ताकि हिंदुत्व के साथ-साथ बंगाली सांस्कृतिक भावनाओं को भी जोड़ा जा सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। करीब ३००० पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर में ५० से ज्यादा पुलिस पिकेट बनाए गए हैं। मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए २ लाख कुर्सियां लगाई गई हैं और भाषण को स्पष्ट दिखाने के लिए ३५ बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। सुरक्षा की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *