इंतजार खत्म! भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ बुलेट ट्रेन की तारीख आई सामने, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग

भारतीय रेल अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है। पटरियों पर ‘वंदे भारत’ की सफलता के बाद अब देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन (Made in India Bullet Train) शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर का काम अब अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) इस ड्रीम प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
स्वदेशी तकनीक: B28 सीरीज की रफ्तार भारत अब बुलेट ट्रेन के लिए विदेशी तकनीक पर निर्भर नहीं रहेगा। देश में ही विकसित B28 सीरीज की बुलेट ट्रेन तैयार की जा रही है, जिसकी अधिकतम रफ्तार २८० किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ५०८ किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के बन जाने से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी महज कुछ घंटों में सिमट जाएगी। यह न केवल यात्रियों का समय बचाएगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा।
कब दौड़ेगी सपनों की ट्रेन? सरकारी सूत्रों और रेल मंत्रालय के अनुसार, इस महात्वाकांक्षी परियोजना का पहला हिस्सा साल २०२७ तक चालू होने की उम्मीद है। पहले चरण में सूरत से वापी के बीच लगभग ९७ किलोमीटर के हिस्से पर ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। वहीं, पूरे ५०८ किलोमीटर के कॉरिडोर को दिसंबर २०२९ तक पूरी तरह से संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है।
टिकटिंग और बुकिंग की जानकारी टिकट बुकिंग को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि २०२७ में ट्रायल रन के सफल होने के साथ ही यात्री सेवाओं के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। रेल मंत्री ने बताया कि स्टेशनों का निर्माण और समुद्र के नीचे सुरंग बनाने जैसे जटिल कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। भारतीय रेल का लक्ष्य विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ किफायती दरों पर बुलेट ट्रेन की सेवाएं प्रदान करना है।