स्कूल एडमिशन इंटरव्यू का डर होगा खत्म! बच्चों को सिखाएं इन ६ सवालों के स्मार्ट जवाब

नए सत्र के लिए स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। माता-पिता के लिए अपने बच्चे का अच्छे स्कूल में एडमिशन कराना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अक्सर बच्चे इंटरव्यू बोर्ड के सामने घबरा जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आत्मविश्वास के साथ जवाब दे, तो इन ६ बुनियादी सवालों की तैयारी खेल-खेल में घर पर ही कराएं:

सबसे पहले बच्चे को अपना पूरा नाम साफ और स्पष्ट तरीके से बोलना सिखाएं। इसके बाद उसे अपनी सही उम्र और जन्मदिन की जानकारी होनी चाहिए। परिवार के बारे में पूछे जाने पर वह अपने माता-पिता के नाम और उनके काम के बारे में संक्षिप्त में बता सके, इसका अभ्यास कराएं।

अक्सर टीचर बच्चों से उनकी पसंद-नापसंद (रंग, फल या खेल) के बारे में पूछते हैं। इसके अलावा, बच्चे को २-३ कविताएं (Rhymes) याद होनी चाहिए जिन्हें वह एक्शन के साथ सुना सके। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह होता है कि “तुम इस स्कूल में क्यों आना चाहते हो?”। इसका जवाब सरल होना चाहिए, जैसे— “मुझे इस स्कूल का प्ले-ग्राउंड बहुत पसंद है”। याद रखें, स्कूल बच्चे की किताबी जानकारी से ज्यादा उसके व्यवहार और बात करने के तरीके पर ध्यान देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *