61 के हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट! आमिर खान ने गर्लफ्रेंड और परिवार के साथ मनाया बर्थडे, वीडियो वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान 14 मार्च को 61 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने अपने घर में एक छोटी लेकिन बेहद खास पार्टी रखी। इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में आमिर अपनी कथित गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, बच्चों और खास दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में केक काटते नजर आ रहे हैं।

कैसा रहा सेलिब्रेशन? पार्टी में आमिर की बेटी इरा खान ने मोमबत्ती न मिलने पर लाइटर जलाकर पिता का बर्थडे विश किया, जिसे आमिर ने बड़े प्यार से फूंका। वीडियो में आमिर की नई गर्लफ्रेंड गौरी को हरे रंग की कुर्ती में देखा गया, जो आमिर के काफी करीब खड़ी थीं। आमिर के बेटे जुनैद, आजाद और बेटी इरा भी कैजुअल लुक में नजर आए। इरफान पठान ने आमिर को ‘भाई’ कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी और इरा खान के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के काम की भी तारीफ की।

किरण राव का संदेश और लगान की यादें: आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने उन्हें ‘अपना सिकंदर’ बताते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा। वहीं, काम के मोर्चे पर आमिर ने फिल्म ‘लगान’ के दिनों को याद करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान पूरा क्रू गायत्री मंत्र सुनकर अपना फोकस बनाता था। 61 की उम्र में भी आमिर की फिटनेस और उनके निजी जीवन की झलकियां फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *