क्या बढ़ेंगे दाम? पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई और कीमतों को लेकर देशवासियों को दिया बड़ा भरोसा

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण देश में ईंधन की कमी की आशंका जताई जा रही है, जिससे पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। लोग बोतलों और ड्रमों में पेट्रोल-डीजल भरकर घरों में जमा कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने सख्त आदेश जारी किया है कि कोई भी रिटेल आउटलेट असुरक्षित या खुले कंटेनरों में ईंधन की बिक्री नहीं करेगा।
सुरक्षा का हवाला: सरकार ने स्पष्ट किया है कि असुरक्षित बोतलों या डिब्बों में पेट्रोल रखना जानलेवा हो सकता है और इससे बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। अगर कोई पेट्रोल पंप नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उस पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कीमतों पर कोई संकट नहीं: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत के पास तेल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश में संकट हो सकता है, लेकिन भारत में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और फिलहाल कीमतें बढ़ने की कोई संभावना नहीं है।