शादी टूटी तो दी मौत की सजा! दूल्हे को था एड्स, रिश्ता खत्म होते ही दुल्हन को लगा दिया HIV का इंजेक्शन

हैदराबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक २४ वर्षीय युवक ने अपनी ही होने वाली पत्नी (२२) को इसलिए एचआईवी (HIV) का इंजेक्शन लगा दिया क्योंकि युवती के परिवार ने युवक के एड्स पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर शादी तोड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

कैसे हुई वारदात? युवक और युवती दूर के रिश्तेदार थे। पिछले साल मेडिकल टेस्ट में पता चला कि युवक एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद युवती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। बदला लेने की नीयत से युवक ने ११ मार्च को युवती पर हमला किया और उसे संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बदले की आग: बता दें कि ऐसी ही एक घटना पिछले महीने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भी हुई थी, जहां एक नर्स ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी को एचआईवी संक्रमित खून देने की कोशिश की थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जानबूझकर संक्रमण फैलाना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *