शराब की महफिल में खूनी खेल! नशे में धुत बेटे ने ईंट से कूचकर पिता को उतारा मौत के घाट
March 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की जान ले ली। जेल चुंगी इलाके में शुक्रवार रात राजेश (५५) और उनका बेटा अमन साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अमन ने गुस्से में ईंट उठाकर पिता के सिर पर दे मारी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना: फतेहपुर जिले में ‘ऑनर किलिंग’ का एक और भयानक मामला सामने आया है। १९ वर्षीय फरजाना को उसके ही मां और भाई ने जहर देकर मार डाला। वजह थी फरजाना का दूसरे धर्म के युवक से प्रेम संबंध और उसका गर्भवती होना। शुरुआत में परिवार ने प्रेमी पर आरोप लगाया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद मां और भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।