बीजेपी का ‘मास्टरस्ट्रोक’: सुपरस्टार विजय को डिप्टी सीएम पद का ऑफर! 80 सीटों पर गठबंधन की तैयारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में ‘विजय’ पाने के लिए बीजेपी ने सुपरस्टार विजय को सबसे बड़ा ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी विजय की पार्टी TVK को 80 सीटें देने और सत्ता में आने पर विजय को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दे चुकी है। इस डील के लिए आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को मध्यस्थ बनाया गया है।

रणनीति और चुनौतियां: बीजेपी जानती है कि विजय का विशाल फैन-बेस तमिलनाडु की कई सीटों पर परिणाम बदल सकता है। हालांकि, विजय ने अपनी रैलियों में बीजेपी को ‘वैचारिक दुश्मन’ बताया था। ऐसे में बीजेपी के साथ हाथ मिलाने पर उनके समर्थकों की प्रतिक्रिया क्या होगी, इसे लेकर TVK के भीतर मंथन चल रहा है। दोनों पक्ष आधिकारिक तौर पर बातचीत से इनकार कर रहे हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि गठबंधन की पटकथा लगभग तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *