क्या सच में शादी करने वाले हैं थलापति विजय और तृषा? मां के एक ‘लाइक’ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
March 15, 2026

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और तृषा कृष्णन की शादी की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच तलाक की खबरों के बीच, तृषा की मां उमा कृष्णन के एक सोशल मीडिया ‘लाइक’ ने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, एक फैन-मेड वीडियो में दावा किया गया कि विजय और तृषा चुनाव के बाद शादी कर सकते हैं, जिस पर तृषा की मां ने रिएक्ट किया है।
शादी की तैयारी? हाल ही में एक वेडिंग रिसेप्शन में विजय और तृषा को एक साथ मैचिंग कपड़ों में देखा गया था। कहा जा रहा है कि विजय अपनी पहली पत्नी से कानूनी रूप से अलग होने के बाद तृषा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देना चाहते हैं। हालांकि विजय ने हमेशा की तरह इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन तृषा की मां का यह इशारा फैंस के लिए काफी है।