‘ममता की होगी बंपर वापसी, जीतेंगे २५० से ज्यादा सीटें!’ चुनाव की घोषणा होते ही कुणाल घोष का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ की तारीखों के एलान के साथ ही जुबानी जंग तेज हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य में केवल २ चरणों (२३ और २९ अप्रैल) में मतदान कराने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस इस बार २५० से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी और नंदीग्राम की सीट भी वापस झटकेगी।
कुणाल घोष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार बंगाल को वंचित करने और बांग्ला भाषा का अपमान करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, “जनता केंद्र के प्रतिशोध और एसआईआर (SIR) के नाम पर हो रही प्रताड़ना के खिलाफ वोट देगी। भाजपा की हार इस बार और भी बड़ी होगी।” कुणाल ने साफ किया कि टीएमसी किसी भी चुनौती के लिए तैयार है और बंगाल की अस्मिता की रक्षा के लिए जनता फिर से ममता दीदी को ही चुनेंगे।