वोटर कार्ड नहीं है? फिर भी डाल सकेंगे वोट! बस साथ रखें इन १२ में से कोई भी एक आईडी कार्ड

पश्चिम बंगाल में २३ और २९ अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यदि आपका नाम मतदाता सूची में है लेकिन आपके पास वोटर आईडी कार्ड (EPIC) नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि आप १२ अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी भी एक का उपयोग करके मतदान कर सकते हैं।
इन मान्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटो पासबुक, और पैन कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड भी मान्य होंगे। आयोग ने यह भी साफ किया है कि मतदान केंद्रों द्वारा दी जाने वाली ‘वोटर स्लिप’ (VIS) केवल जानकारी के लिए है, इसे पहचान पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतः, मतदान के समय अपना असली आधार या अन्य कोई सरकारी आईडी साथ ले जाना न भूलें।