ममता सरकार का चुनावी धमाका! 7th Pay Commission का ऐलान, जानें कब से खाते में आएगा बढ़ा हुआ पैसा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बहुप्रतीक्षित सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के गठन की घोषणा कर दी है।

फिटमेंट फैक्टर का गणित: बेसिक पे में भारी उछाल! विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार 2.91 से 3.15 तक फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकती है।

  • संभावित कैलकुलेशन: यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान मूल वेतन (Basic Pay) 18,000 रुपये है, तो 3.15 के फिटमेंट फैक्टर के साथ यह बढ़कर 56,700 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही मकान किराया भत्ता (HRA) और महंगाई भत्ते (DA) में भी बड़ी बढ़ोतरी होगी।

कब से लागू होगा नया वेतन ढांचा? छठे वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है। पूरी संभावना है कि इसे ‘पिछली तारीख’ (Retrospective effect) से लागू किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिल सके। साथ ही, राज्य का कुल डीए अब 18% से बढ़कर 22% हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *