“अब सीधे माथे पर गोली मारेंगे!” लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में आए सिंगर बादशाह
March 15, 2026

बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों के बीच अब मशहूर रैपर बादशाह को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। विवाद की जड़ बादशाह का हालिया गाना ‘टट्टीरी’ (Tatteeri) है, जिसमें उन पर हरियाणा की महिलाओं और वहां की संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगा है।
धमकी की वजह: सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग के सदस्य होने का दावा करने वाले एक शख्स ने लिखा, “बादशाह, तुमने हरियाणा की संस्कृति खराब की है। 2024 में सिर्फ ट्रेलर दिखाया था, अब सीधे माथे पर गोली मारेंगे।” गैंग का आरोप है कि बादशाह के गाने के बोल महिलाओं के लिए आपत्तिजनक हैं। इस बीच, हरियाणा महिला आयोग ने भी इस गाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए बादशाह की गिरफ्तारी की मांग की है।