२३ और २९ अप्रैल को मतदान! पश्चिम बंगाल की २९४ सीटों पर महामुकाबले के लिए भाजपा तैयार
March 16, 2026
कोलकाता: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की २९४ विधानसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राज्य में इस बार दो चरणों में मतदान होगा—पहला चरण २३ अप्रैल (१५२ सीटें) और दूसरा चरण २९ अप्रैल (१४२ सीटें)। वोटों की गिनती ४ मई को की जाएगी।
तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए आयोग के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, “जनता इस भ्रष्ट सरकार का विसर्जन करने के लिए तैयार बैठी है। तृणमूल की कहानी अब खत्म हो चुकी है।” भाजपा अध्यक्ष के इस बयान ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है।