IRCTC सर्वर डाउन की समस्या होगी खत्म! रेलवे ने बुकिंग क्षमता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और भी तेज और आसान बनाने के लिए रेलवे जल्द ही नया रिजर्वेशन सिस्टम लॉन्च करने जा रहा है। अक्सर ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को धीमी वेबसाइट या सर्वर डाउन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिससे अब छुटकारा मिलने वाला है।

रेलवे के अनुसार, नए सिस्टम में टिकट बुकिंग की क्षमता को ५ गुना तक बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में जहां एक समय में करीब २५ हजार टिकट बुक किए जा सकते हैं, वहीं नई व्यवस्था के तहत यह क्षमता बढ़कर १ लाख २५ हजार हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा ‘तत्काल’ बुकिंग के दौरान मिलेगा, जब चंद सेकंड में ही टिकट खत्म हो जाते हैं। ‘सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (CRIS) वर्तमान में इस तकनीक का परीक्षण कर रहा है और उम्मीद है कि अप्रैल या जून २०२६ तक यात्री इस नई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *