मीरपुर वनडे में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जायंट स्क्रीन देखकर बांग्लादेश ने लिया रिव्यू, भड़के पाक कोच माइक हेसन

मीरपुर: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच की ‘दोस्ती’ मैदान पर दुश्मनी में बदलती नजर आ रही है। मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में एक विवादित डीआरएस (DRS) कॉल को लेकर पाकिस्तान ने आईसीसी मैच रेफरी से बांग्लादेश की शिकायत की है। पाकिस्तान का आरोप है कि अंपायर कुमार धर्मसेना ने नियमों को ताक पर रखकर बांग्लादेश को डीआरएस लेने की अनुमति दी।

मैच के आखिरी ओवर में जब पाकिस्तान को २ गेंदों पर १२ रन चाहिए थे, तब अंपायर ने एक गेंद को ‘वाइड’ करार दिया। बांग्लादेश ने १५ सेकंड की समय सीमा खत्म होने और जायंट स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद डीआरएस की मांग की। अंपायर ने इसे स्वीकार कर लिया, जिसके बाद फैसला बदल गया और पाकिस्तान मैच हार गया। पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने मैच रेफरी नेयामार रशीद के पास जाकर अंपायरिंग के स्तर और गलत तरीके से रिव्यू देने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *