प्रशासन में हड़कंप! मुख्य सचिव और गृह सचिव के बाद अब पुलिस विभाग में भारी फेरबदल
March 16, 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक ढांचे में भारी बदलाव किया है। आधी रात को मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाने के बाद, आयोग ने अब पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों को भी बदल दिया है। पीयूष पांडे की जगह सिद्धिनाथ गुप्ता को राज्य का नया डीजीपी (DGP) नियुक्त किया गया है। वहीं, सुप्रतीप सरकार को हटाकर अजय नंदा को कोलकाता पुलिस का नया कमिश्नर (CP) बनाया गया है।
आयोग ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि राज्य प्रशासन की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा, अजय रानाडे को एडीजी (कानून-व्यवस्था) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव से ठीक पहले हुए इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है।