PTA की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा, ९८वें एकेडमी अवॉर्ड्स में टूटे पुराने रिकॉर्ड
लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ९८वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) का समापन बेहद शानदार तरीके से हुआ। होस्ट कोनन ओ’ब्रायन की कॉमेडी और सितारों की जगमगाहट के बीच इस साल ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं। इस साल ऑस्कर के मंच पर जहां नए चेहरों का दबदबा रहा, वहीं कुछ पुराने रिकॉर्ड्स भी धराशायी हुए।
अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने अपनी फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीता, जबकि जेसी बकली ने ‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर आयरलैंड का नाम रोशन किया। भारत के लिए गर्व की बात रही प्रियंका चोपड़ा जोनास की मौजूदगी। बतौर प्रेजेंटर प्रियंका ने अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास से हॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच भारतीय सिनेमा की मजबूत स्थिति को दर्शाया। पाल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ और ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ सहित कई श्रेणियों में बाजी मारी।