West Bengal Election 2026: बीजेपी की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों का ऐलान; भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से ताल ठोकेंगे शुभेंदु अधिकारी
March 16, 2026
बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस 144 उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे बड़ा धमाका शुभेंदु अधिकारी का नाम है। अधिकारी इस बार दो सीटों—नंदीग्राम और भवानीपुर—से चुनाव लड़ेंगे। अगर ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं, तो एक बार फिर देश की सबसे बड़ी सियासी जंग देखने को मिल सकती है।
बीजेपी ने अपने पुराने दिग्गजों पर भरोसा बरकरार रखा है। दिलीप घोष अपनी पारंपरिक सीट खड़गपुर सदर से मैदान में उतरेंगे। वहीं, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल, शिवपुर से अभिनेता रुद्रनील घोष और रासबिहारी सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि शुभेंदु को ममता के गढ़ भवानीपुर में उतारकर बीजेपी ने मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है।