‘डराया और धमकाया जा रहा है!’ चुनाव के बीच सांसद देव का बड़ा धमाका, टॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना
कोलकाता के टॉलीवुड में टेक्नीशियनों के लिए स्वास्थ्यसाथी कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार को अचानक स्थगित कर दी गई। चुनाव की तारीखों के एलान के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इस रुकावट के बाद सुपरस्टार और सांसद देव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। देव ने कहा कि इस नेक पहल को रोकने के लिए कुछ लोग टेक्नीशियनों को डरा रहे हैं और उनके पास इसके पुख्ता सबूत (स्क्रीनशॉट) मौजूद हैं।
विवाद की जड़: दरअसल, देव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर टेक्नीशियनों के लिए स्वास्थ्य लाभ की मांग की थी, जिसे सरकार ने मान लिया था। लेकिन इस मुद्दे पर फेडरेशन अध्यक्ष स्वरूप विश्वास और देव के बीच ठन गई है। देव का सीधा निशाना स्वरूप विश्वास पर है, जबकि स्वरूप का कहना है कि उन्होंने कभी इस योजना का विरोध नहीं किया। देव ने चेतावनी दी है कि चुनाव के बाद वह फिर से इस काम को शुरू करेंगे और किसी भी कीमत पर टेक्नीशियनों का हक नहीं रुकने देंगे। टॉलीवुड की यह सियासी जंग अब और तेज होती दिख रही है।