बंगाल में काल बैसाखी की दस्तक! 50 किमी की रफ्तार से आएगा तूफान, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी के बीच राहत और आफत दोनों एक साथ आई है। अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य में ‘काल बैसाखी’ (Kal Baisakhi) को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। अगले 2 से 3 घंटों के भीतर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट और तबाही: उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। रविवार को बांकुरा में आए तूफान की वजह से टिन की शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पूरे राज्य में मौसम बिगड़ा हुआ है। कोलकाता समेत अन्य जिलों में रविवार तक छिटपुट बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *