ममता का घेराव! भवानीपुर में शुभेंदु को उतारकर क्या दीदी को एक ही सीट पर फंसाना चाहती है बीजेपी?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए शतरंज की बिसात बिछ चुकी है। बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाकर ममता बनर्जी के लिए कड़ी चुनौती पेश कर दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बीजेपी का एक सोचा-समझा ‘गेम प्लान’ है ताकि ममता बनर्जी को उनके अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में इतना व्यस्त कर दिया जाए कि वह राज्य की बाकी 293 सीटों पर चुनाव प्रचार न कर सकें।

क्या है रणनीति? 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में डेरा डाल दिया था, जिसका असर उनके राज्यव्यापी प्रचार पर पड़ा था। अब शुभेंदु जैसे आक्रामक प्रतिद्वंद्वी के सामने आने से ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बन जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी कल यानी मंगलवार को अपनी लिस्ट जारी करेंगी। क्या वह भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी या नंदीग्राम की तरह इस बार भी कोई सरप्राइज मिलेगा? पूरे देश की नजरें अब मंगलवार को आने वाली टीएमसी की सूची पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *